
Delhi Police Constable Vacancy 2025: दिल्ली पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 7565 पदों पर पुरुष और महिला उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2025 से 21 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। उम्मीदवार रात 11 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। फीस भुगतान की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर है जबकि एप्लिकेशन करेक्शन विंडो 29 से 31 अक्टूबर तक खुली रहेगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती में कुल 7565 रिक्तियां हैं। इनमें पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग कैटेगेरी शामिल की गई हैं। पुरुष कांस्टेबल पद सबसे अधिक संख्या में हैं जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए भी 2496 पद आरक्षित हैं।
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 (21,700 रुपये से 69,100 रुपये) के अनुसार वेतन मिलेगा। यह पद ग्रुप ‘C’ कैटेगेरी में आते हैं।
| दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 | विवरण |
|---|---|
| भर्ती का नाम | दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 |
| कुल पद | 7565 |
| योग्यता | 12वीं पास (विशेष स्थिति में 11वीं) |
| आयु सीमा | 18-वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट) |
| ऑनलाइन आवेदन की तिथि | 22 सितंबर - 21 अक्टूबर 2025 |
| फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 22 अक्टूबर 2025 |
| सुधार विंडो | 29 - 31 अक्टूबर 2025 |
| परीक्षा (CBE) | दिसंबर 2025/जनवरी 2026 |
| वेतनमान | ₹21,700 - ₹69,100 (पे लेवल-3) |
| चयन प्रक्रिया | CBE + PE&MT + डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन + मेडिकल |
| आधिकारिक वेबसाइट | ssc.gov.in |
Updated on:
23 Sept 2025 02:45 pm
Published on:
23 Sept 2025 10:50 am

