
Delhi Nursery Admission(Image-Freepik)
Delhi Nursery Admission 2026-27: दिल्ली में नर्सरी एडमिशन के लिए जरुरी अपडेट आ चूका है। डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन (DoE), दिल्ली ने नर्सरी, KG और कक्षा 1 के लिए नई अकादमिक सत्र 2026-27 की एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पेरेंट्स अपने बच्चों के लिए 4 दिसंबर 2025 से 27 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले पेरेंट्स को एडमिशन संबंधित सभी जरुरी नियम जरूर पढ़ लेना चाहिए।
| इवेंट | तारीख |
|---|---|
| आवेदन अवधि | 4 दिसंबर 2025- 27 दिसंबर 2025 |
| स्कूलों द्वारा सभी आवेदकों का डाटा अपलोड | 9 जनवरी 2026 |
| पॉइंट्स सिस्टम के तहत अंक जारी | 16 जनवरी 2026 |
| पहली चयन सूची | 23 जनवरी 2026 |
| पॉइंट्स एलोकेशन पर प्रश्न दर्ज कराने की अवधि | 24 जनवरी- 3 फरवरी 2026 |
| दूसरी चयन सूची | 9 फरवरी 2026 |
| प्रवेश प्रक्रिया समाप्त | 19 मार्च 2026 |
नर्सरी: बच्चे की आयु 31 मार्च 2026 तक 3 वर्ष होनी चाहिए।
KG: आयु 4 वर्ष होनी चाहिए।
कक्षा 1: आयु 5 वर्ष होनी चाहिए।
हेड ऑफ स्कूल अधिकतम 1 माह की आयु छूट दे सकते हैं। DoE ने स्पष्ट किया है कि 2025-26 सत्र में नर्सरी और KG में एडमिशन ले चुके बच्चे क्रमशः KG और कक्षा 1 में स्वतः प्रमोट हो जाएंगे। इसलिए नए सेशन में नर्सरी के लिए केवल वे बच्चे पात्र होंगे जो 31 मार्च 2026 तक 3 वर्ष के हो रहे हैं, लेकिन अभी 4 वर्ष पूरे नहीं कर रहे।
माता-पिता के नाम पर जारी राशन कार्ड/स्मार्ट कार्ड
बच्चे या माता-पिता में से किसी एक का डोमिसाइल सर्टिफिकेट
माता-पिता में से किसी एक का वोटर ID (EPIC)
बिजली बिल / पानी बिल / MTNL टेलीफोन बिल / पासपोर्ट (माता-पिता या बच्चे का नाम होना चाहिए)
माता-पिता में से किसी एक के नाम पर जारी आधार/UID कार्ड
आवेदन करने के लिए सबसे पहले edudel.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध "नर्सरी एडमिशन 2026–27" लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारियां भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
रजिस्टर्ड क्रेडेंशियल का उपयोग कर लॉग इन करें।
अब ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म ध्यान से भरें।
जरुरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा करें।
अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए उसकी प्रिंट कॉपी जरूर निकालें।
Published on:
04 Dec 2025 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
