Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

निराश्रित पशुओं के बांधे रिफ्लेक्टर, ताकि न हों दुर्घटनाएं

सडक़ों पर निराश्रित पशुओं से हो रही दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए आदेशों की पालना में संयुक्त रूप से निराश्रित पशुओं के रिफ्लेक्टर बेल्ट बांधने का अभियान चलाया गया।

निराश्रित पशुओं के बांधे रिफ्लेक्टर, ताकि न हों दुर्घटनाएं Tie reflectors to stray animals to prevent accidents.

परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान

धौलपुर. सडक़ों पर निराश्रित पशुओं से हो रही दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए आदेशों की पालना में संयुक्त रूप से निराश्रित पशुओं के रिफ्लेक्टर बेल्ट बांधने का अभियान चलाया गया।

जिला परिवहन अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि जिला कलक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में विभाग ने एनएचएआई दौसा, यातायात पुलिस व न्याय दर्शन स्वयंसेवी संस्था के साथ मिलकर बाड़ी व सैपऊ रोड पर निराश्रित पशुओं के सिंगों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए ए तथा गले में रिफ्लेक्टर युक्त बेल्ट बांधी गई। उन्होंने बतया कि रात्रि के समय वाहन चालकों को अंधेरा होने के कारण सडक़ पर काले रंग के निराश्रित पशु नजर नहीं आते ऐसे में हमने संयुक्त रूप से उनके गले में रिफ्लेक्टर बांधने का अभियान चलाया। जिससे सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

एनएचएआई दौसा के रेजीडेन्ट कम हाइवे इंजीनियर धु्रव कुमार सिंह ने बताया कि नियमित रूप से अभियान चलाकर निराश्रित पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बेल्ट बांधी जाएंगी और यह अभियान अब निरंतर चलेगा। पेट्रोलिंग व्हीकल को भी पाबंद किया गया है कि वह हाइवे पर निराश्रित पशुओं को इक_ा न होने दें। इस अवसर पर परिवहन निरीक्षक मुकुल कुंद्रा, सहायक हाइवे इंजीनियर सुरेन्द्र कुमार बैरवा, सहायक हाइवे इंजीनियर विशाल सिंह, यातायात पुलिसकर्मी, स्वयंसेवी संस्था न्याय दर्शन के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।