
शहर में 40 जगह लगाए गए पीटीजेड कैमरे दे रहे बेहतर परिणाम
-360 डिग्री एंगल तक घूम और जूम हो सकते हैं कैमरे
,धौलपुर.शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने वाली तीसरी आंख को और सशक्त बनाया गया है, जो बहतर परिणाम दे रहे हैं। दरअसल शहर में लगे कैमरों में से 40 सीसीटीवी कैमरों को बदला गया था। यानी उनकी जगह पीटीजेड सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिनकी क्वााल्टी बेहतर होने के साथ कार्य क्षमता भी अधिक है। यह कैमरे 360 डिग्री घूम और जूम कर सकते हैं। इनसे अपराधों पर नियंत्रण रखने और शहर को सुरक्षित बनाने में कारगर साबित हो रहा है।
शहर में बढ़ते अपराधों और घटनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से लैस करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस दौरान शहर में जगह-जगह लगे 170 सीसीटीवी कैमरों में से 40 कैमरों को बदला गया है। जिनकी जगह हाई रेंज और उच्च क्वालिटी वाले पीटीजेड कैमरों को लगाया गया है। जिससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त हो गई है। यह सीसीटीवी कैमरे शहर के मुख्य चौराहों, बाजारों, गलियों और संवेदनशील स्थानों पर लगाए गए हैं। जिससे अब शहर का हर कोना पुलिस की निगरानी में रहेगा। और इन कैमरों की मदद से किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों सहित अपराध पर पैनी निगाह रखने में मदद मिल रही है।
क्या खास है पीटीजेड कैमरों में
शहर में निगरानी के लिए कुछ समय पहले 40 पीटीजेड सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जो खास तौर पर अपराधों पर नियंत्रण रखने और शहर को सुरक्षित बनाने में मददगार साबित हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह कैमरे बेहद ही खास होते हैं। ये कैमरे पैन यानी 360 डिग्री तक घूम सकते हैं जो अगल, बगल के साथ पीछे की भी किसी घटना को केप्चर कर सकते हैं। इसके अलावा यह टिल्ट...ऊपर-नीचे होना है। इसके अलावा यह 360 डिग्री तक ज़ूम...भी कर सकता है। जिससे एक बड़ा क्षेत्र कवर होता है और दूर की चीजों को भी स्पष्ट देखा जा सकता है। कुछ उन्नत कैमरों में चेहरे की पहचान और स्वचालित ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी हैं, जो पुलिसिंग को और बेहतर बनाएंगी।
‘अभय कमांड’ से सभी कैमरे कनेक्ट
शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह 170 कैमरे लगाए हुए हैं। जो शहर में होने वाली छोटी-छोटी घटना को केप्चर कर मामले की जड़ तक जाने में मदद करते हैं। ऐसे में आधुनिक सीसीटीवी कैमरों लगाने से पुलिस को न केवल अपराधियों पर नजर रखने में मदद मिल रही है, बल्कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी बड़ी भूमिका निभाई जा सकेगी। शहर के इन सभी कैमरों को ‘अभय कमांड’ में बने कंट्रोल रूम से कनेक्ट किए गए हैं। जहां इनकी 24 घंटे मॉनिटरिंग करेंगे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत संबंधित पुलिस टीम को दी जाती है। इससे घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।
Updated on:
17 Nov 2025 06:27 pm
Published on:
17 Nov 2025 06:26 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
