Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

विधायक बोहरा बोले- मोदी की पावर कट के लिए वोट चोरी रोकना जरूरी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से दिए वोट चोर गद्दी छोड़ का संदेश राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक अभियान के रूप में लिया है और यह अभियान प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जिला कांग्रेस कमेटी पर होकर अब ब्लॉक स्तर तक पहुंच गया है। आगामी समय में अभियान के तहत मंडल और बूथ स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आमजन को जागरूक करने के साथ कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराने और कांग्रेस से जुडऩे के लिए प्रेरित किया जाएगा।

विधायक रोहित बोहरा ने ने कहा कि 11 साल से केंद्र सरकार वोट चोरी के जरिए सत्ता में बनी हुई है। अब आगे सत्ता से हटाने के लिए राहुल गांधी ने जो मुहिम चलाई है उसे पीसीसी से डीसीसी और डीसीसी से ब्लॉक स्तर तक पहुंचाया गया है। आगामी समय में मंडल और बूथ स्तर तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। कांग्रेस की बैठक में जिलाध्यक्ष पं.साकेत बिहारी शर्मा ने सभी मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि वह एकजुटता के साथ कार्य करें। आगामी पंचायत चुनाव नगर पालिका चुनाव के लिए बूथ स्तरीय रणनीति बनाएं और सफलता हासिल करें। बैठक में पीसीसी कार्यकारिणी सदस्य अमित मुद्गल, बाड़ी विधानसभा प्रभारी सद्दाम हुसैन, धौलपुर के पूर्व प्रधान रामहेत कुशवाह, बाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष रामेंद्र मीना, संैपऊ ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा, बाड़ी नगर अध्यक्ष सेफ सईद खां, सेवादल जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष लीला शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी राजकुमार भारद्वाज, रामसेवक अजर, लज्जाराम महावर, छुट्टन रिजवी, नासिर खान, सोनू यादव एवं महिला मंडल की रोशनी, आरती सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे। MLA Bohra said – it is necessary to stop vote theft to cut Modi's power.

वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठक

dholpur, बाड़ी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से दिए वोट चोर गद्दी छोड़ का संदेश राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक अभियान के रूप में लिया है और यह अभियान प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जिला कांग्रेस कमेटी पर होकर अब ब्लॉक स्तर तक पहुंच गया है। आगामी समय में अभियान के तहत मंडल और बूथ स्तर पर भी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आमजन को जागरूक करने के साथ कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराने और कांग्रेस से जुडऩे के लिए प्रेरित किया जाएगा।

बाड़ी ब्लॉक कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक कंचनपुर मंडल पर आयोजित हुई। कंचनपुर स्थित कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी प्रशांत सिंह परमार के कार्यालय पर हुई बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने कहा कि यदि आपको मोदी सरकार की पावर को कट करना है तो कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाना है। लोगों की समस्याओं का समाधान करना है तो वोट चोरी को रोकना होगा। यह वोट चोरी तभी रुक सकती है, जब देश का हर नागरिक जागरूक हो। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह एकजुटता के साथ आमजन को जागरूक करे। उनकी समस्या सुने और समाधान के साथ कांग्रेस की विचारधारा में उनको शामिल किया जाए।

विधायक रोहित बोहरा ने ने कहा कि 11 साल से केंद्र सरकार वोट चोरी के जरिए सत्ता में बनी हुई है। अब आगे सत्ता से हटाने के लिए राहुल गांधी ने जो मुहिम चलाई है उसे पीसीसी से डीसीसी और डीसीसी से ब्लॉक स्तर तक पहुंचाया गया है। आगामी समय में मंडल और बूथ स्तर तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। कांग्रेस की बैठक में जिलाध्यक्ष पं.साकेत बिहारी शर्मा ने सभी मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि वह एकजुटता के साथ कार्य करें। आगामी पंचायत चुनाव नगर पालिका चुनाव के लिए बूथ स्तरीय रणनीति बनाएं और सफलता हासिल करें।

बैठक में पीसीसी कार्यकारिणी सदस्य अमित मुद्गल, बाड़ी विधानसभा प्रभारी सद्दाम हुसैन, धौलपुर के पूर्व प्रधान रामहेत कुशवाह, बाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष रामेंद्र मीना, संैपऊ ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा, बाड़ी नगर अध्यक्ष सेफ सईद खां, सेवादल जिलाध्यक्ष समृद्धि दीक्षित, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष लीला शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी राजकुमार भारद्वाज, रामसेवक अजर, लज्जाराम महावर, छुट्टन रिजवी, नासिर खान, सोनू यादव एवं महिला मंडल की रोशनी, आरती सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।