Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

आज से दिवाली तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, वाहनों पर रोक

दमोह में दीपावली पर्व के दौरान सड़कों पर बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों की यातायात स्थिति में बदलाव किया है। नई ट्रैफिक व्यवस्था 17 से 20 अक्टूबर तक सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान मुख्य बाजार में वाहनों […]

दमोह

Hamid Khan

Oct 17, 2025

आज से दिवाली तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, वाहनों पर रोक
आज से दिवाली तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, वाहनों पर रोक

दमोह में दीपावली पर्व के दौरान सड़कों पर बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों की यातायात स्थिति में बदलाव किया है। नई ट्रैफिक व्यवस्था 17 से 20 अक्टूबर तक सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही पर अस्थाई रोक और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया है। यातायात थाना प्रभारी दलबीर ङ्क्षसह मार्को ने बताया कि दीपावली पर शहर के प्रमुख बाजार जैसे घंटाघर और इससे जुड़े क्षेत्रों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है। इसलिए जाम की स्थिति से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। दो पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

वहीं पुलिस ने आम नागरिकों और व्यापारियों से सहयोग की अपील की है ताकि दीपावली की खरीदारी के दौरान लोगों को जाम से राहत मिल सके।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। नई व्यवस्था का उद्देश्य त्योहार के दिनों में सुरक्षा और सुगमता बनाए रखना है।

इसे ध्यान से पढि़ए...जिससे आपको न हो परेशानी

डायवर्शन प्वाइंट

अंबेडकर चौक, राय तिराहा, पशु चिकित्सालय, मागंज स्कूल, धगट तिराहा, उमा मिस्त्री की तलैया, मोहन टॉकीज, कैप्टन होटल और इकरार तिराहा डायवर्ट रहेगा। इन स्थानों को वैकल्पिक मार्गों से जोड़ा है। समस्याओं नहीं जूझना पड़ेगा।

पार्किंग स्थल

चार पहिया वाहनों हेतु मागंज स्कूल, पुलिस अस्पताल, मानस भवन, उमा मिस्त्री की तलैया, पुराना थाना व दोपहिया के लिए एमएलबी स्कूल, प्रकाश शाखा, बस स्टैंड, रानी दुर्गावती स्कूल, उमा मिस्त्री तलैया व पशु चिकित्सालय स्थल तय किए गए हैं।

नो व्हीकल जोन

घंटाघर क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया। उमा मिस्त्री की तलैया, मागंज स्कूल तिराहा, डॉ. दुआ क्लिनिक, कैप्टन होटल, मोहन टॉकीज, एवरेस्ट व एमएलबी स्कूल से घंटाघर तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

वन-वे व्यवस्था

शिवाजी स्कूल तिराहा से मोहन टॉकीज तिराहा से पुराना थाना से इकरार तिराहा मार्ग वन-वे यानी तीन और चार पहिया एक तरफ से ही निकल सकेंगे। यातायात के नियमों का पालन करने से आपको किसी तरह की समस्या न हो इसका ध्यान रखा है।