
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा। (फोटो सोर्स: BCCI)
Rohit Sharma Record in World Cricket: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर मैदान पर धमाल मचाने को तैयार हैं। 30 नवंबर 2025 को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित न केवल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को मजबूत करेंगे, बल्कि एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं। रोहित अगर इस सीरीज के पहले मैच में 98 रन बना लेते हैं, तो उनके 20,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे हो जाएंगे। वे इस कीर्तिमान को हासिल करने वाले दूनिया के 14वें बल्लेबाज होंगे।
भारत के लिए अबतक सिर्फ तीन बल्लेबाजों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 हज़ार रन पूरे किए हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, पूर्व कप्तान विराट कोहली और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ इस सूची में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं। रोहित शर्मा अभी 19902 रन बनाकर दूनिया में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में एबी डी विलियर्स के बाद 14वें स्थान पर हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में टॉप-10 में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर(34357) इस सूची में पहले, विराट कोहली (27673) तीसरे और राहुल द्रविड़ (24208) 7वें स्थान पर है। 20000 रन बनाने की सूची में अभी भारत और श्रीलंका के 3-3 बल्लेबाज हैं, रोहित के इस सूची में शामिल होते ही यह माइलस्टोन हासिल करने वाले खिलाड़ियों की इस सूची में भारत का दबदबा हो जाएगा।
रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड बना चुके हैं जिन्हें छूना काफी मुश्किल है। रोहित वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। वनडे में उनका एक पारी में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (264 रन) बनाने का रिकॉर्ड अभी भी सुरक्षित है। इसके अलावा रोहित एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक ही वर्ल्डकप में 5 शतक लगाए है।
रोहित ने टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक 205 छक्के लगाए हैं। वे टी20 में 200 से अधिक छक्के लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज है। रोहित दूनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। तीनों फॉर्मेट में उनके संयुक्त रूप से 642 छक्के है, दूसरे नंबर पर तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिनके नाम 553 छक्के हैं।
Updated on:
29 Nov 2025 01:03 pm
Published on:
29 Nov 2025 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
