Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

IND vs SL: 1 गेंद में सूर्या ने टीम इंडिया को जिता दिया सुपर ओवर, लेकिन रनआउट ने शुरू किया नया विवाद

IND vs SL: टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 202 रन बनाए और श्रीलंका ने भी 20 ओवर में 202 रन बना दिए।

IND vs SL
सूर्याकुमार यादव (फोटो- IANS)

दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 के आखिरी सुपर-4 मैच का परिणाम सुपर ओवर के माध्यम से आया। सुपर ओवर में श्रीलंका सिर्फ दो रन बना सकी। कुसाल परेरा और शनाका ने अपना विकेट बिना खाता खोले गंवाया। कामिंडु मेंडिस 1 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से सुपर ओवर अर्शदीप ने डाला। जीत के लिए जरूरी 3 रन सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर बनाकर टीम को जीत दिला दी। उनके साथ पारी की शुरुआत करने गिल आए थे। श्रीलंका के लिए सुपर ओवर लेकर वानिंदु हसरंगा लेकर आए थे।

श्रीलंका ने बनाए 203 रन

सुपर ओवर से पहले 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 52 गेंद पर शतक लगाया। यह टी20 का उनका पहला शतक था। निसांका पारी की शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर हावी रहे। उन्होंने सभी गेंदबाजों पर अटैक किया और फील्ड के हर क्षेत्र में शॉट लगाए। निसांका आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। वह 58 गेंद पर 6 छक्के और 7 चौके की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए।

कुसाल परेरा ने 32 गेंद पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। परेरा ने निशांका के साथ दूसरे विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी की। कप्तान असलांका 5 और कामिंडु मेंडिस 3 रन बनाकर आउट हुए। शनाका 11 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका को आखिरी गेंद पर 3 रन की जरूरत थी। टीम 2 रन बना सकी और मैच ड्रॉ रहा। भारत की तरह श्रीलंका भी 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन ही बना सकी।

टीम इंडिया ने दिया था 203 रन का लक्ष्य

इससे पहले, श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए थे। प्रचंड फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस मैच में भी तूफानी बल्लेबाजी की और लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया। महज 22 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले अभिषेक ने 31 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 61 रन की तूफानी पारी खेली।

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अच्छे टच में दिखे। सैमसन ने 23 गेंद पर 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 39 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा 34 गेंद पर 49 रन बनाकर नाबाद रहे। अक्षर पटेल ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। अक्षर 15 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

रनआउट ने छेड़ा नया विवाद

टीम इंडिया द्वारा दिए गए 203 रन के लक्ष्य के जवाब में जब श्रीलंका ने 202 रन बना दिए और 20 ओवर खत्म हो गए तो मैच टाई हो गया। इससे बाद श्रीलंका दोबारा बैटिंग करने उतरी। अर्शदीप सिंह के ओवर की चौथी गेंद पर दासुन शनाका रन आउट हो गए लेकिन अर्शदीप ने अपील कर दी, जिसकी वजह से वह गेंद डेड मानी गई और रनआउट रद्द कर दिया गया। हालांकि अर्शदीप की अपील से पहले शनाका आउट हो चुके थे लेकिन फिर भी अंपायर ने थर्ड अंपायर से कॉट बिहाइंड के लिए रिव्यू मांगा, जिसमें शनाका नॉटआउट रहे।