1 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SMAT 2025: टी20 में दूसरी बार बने 300 से ज्यादा रन, अभिषेक के तूफानी शतक की मदद से पंजाब ने बनाया इतने रनों का स्कोर

पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 308 रन बनाए हैं। यह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास का दूसरा सबसे बड़े टोटल है।

3 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Nov 30, 2025

पंजाब ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास दूसरा सबसे बड़ा टोटल बनाया (Photo - BCCI Domastic/X)

Bengal vs Punjab, Syed Mushtaq Ali Trophy 2025: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के एलिट ग्रुप सी का तीसरा मुक़ाबला पंजाब और बंगाल के बीच खेला जा रहा है। हैदराबाद के जिमखाना मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में पंजाब ने अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ शतकीय पारी की मदद से 310 रन का स्कोर बनाया है। यह टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार है, जब किसी टीम ने 300 रनों का आंकड़ा पार किया है।

पंजाब ने बनाए 300 से ज्यादा रन

पंजाब ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 308 रन बनाए हैं। इस दौरान अभिषेक ने अपनी पारी में 52 गेंद पर 16 छक्के और आठ चौंकों की मदद से 148 रन, प्रभसिमरन सिंह ने 35 गेंद पर चार छक्के और आठ चौके की मदद से 70 रन और रमनदीप सिंह ने मात्र 15 गेंद पर चार छक्के और दो चौके की मदद से नाबाद 39 रनों की पारी खेली।

इसी के साथ पंजाब ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में दूसरा सबसे बड़े टोटल का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले पंजाब ने 2023 में आंध्रा के खिलाफ 275 रन बनाए थे। इस लिस्ट में टॉप पर बड़ौदा का नाम आता है। बड़ौदा ने 2024 में सिक्किम के खिलाफ 349 रनों का स्कोर बनाया था। इस मैच में बड़ौदा के क्रिकेटर भानु पानिया ने 51 गेंदों में 134* रन बनाए थे। इस मैच में बड़ौदा के सभी खिलाड़ियों ने मिलकर 37 छक्के लगाए थे, जो एक टी20 मैच में बहुत बड़ा रिकॉर्ड भी है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे बड़े टीम टोटल और रिकॉर्ड्स की पूरी सूची

स्कोर  टीम  विपक्षी टीम  मैदान  तारीख  
349/5  बड़ौदा  सिक्किम  इंदौर  5 दिसंबर 2024  
310/5पंजाब बंगाल हैदराबाद30 नवंबर 2025
275/6  पंजाब  आंध्र  रांची  17 अक्टूबर 2023  
266/6  सौराष्ट्र  बड़ौदा  इंदौर  1 दिसंबर 2024  
258/4  मुंबई  सिक्किम  इंदौर  21 फरवरी 2019  
255/2  हरियाणा  अरुणाचल प्रदेश  मुंबई  25 नवंबर 2024  
252/4  आंध्र  मणिपुर  मुलपाडु  2 मार्च 2019  
251/5  गुजरात  कर्नाटक  इंदौर  5 दिसंबर 2024  
250/4  मुंबई  गोवा  हैदराबाद  23 नवंबर 2024  
250/3  कर्नाटक  सर्विसेज  विजयनगरम  12 नवंबर 2019  
248/4  हैदराबाद  मेघालय  सौराष्ट्र  23 नवंबर 2024  
246/5  रेलवे  अरुणाचल प्रदेश  रांची  17 अक्टूबर 2023  
244/4  मध्य प्रदेश  मेघालय  वानखेड़े  14 नवंबर 2019  
244/4  आंध्र  नागालैंड  मुलपाडु  22 फरवरी 2019  
243/3  मुंबई  पंजाब  सूरत  27 नवंबर 2019  
243/4  झारखंड  मणिपुर  मुंबई  25 नवंबर 2024  
242/4  उत्तर प्रदेश  अरुणाचल प्रदेश  वानखेड़े  1 दिसंबर 2024  
242/4  कर्नाटक  मिजोरम  कटक  25 फरवरी 2019  
240/4  सौराष्ट्र  मणिपुर  रांची  19 अक्टूबर 2023  
238/2  जम्मू कश्मीर  अरुणाचल प्रदेश  न्यू चंडीगढ़  12 अक्टूबर 2022  
237/6  गोवा  नागालैंड  हैदराबाद  5 दिसंबर 2024  
236/9  दिल्ली  आंध्र  वडोदरा  3 जनवरी 2016  
235/3  उत्तर प्रदेश  बंगाल  ईडन गार्डन्स22 जनवरी 2018  
235/5  सौराष्ट्र  तमिलनाडु  इंदौर  3 दिसंबर 2024  
234/6  बंगाल  अरुणाचल प्रदेश  कटक  27 फरवरी 2019  
234/5  तमिलनाडु  त्रिपुरा  इंदौर  23 नवंबर 2024  
234/5  केरल  मुंबई  हैदराबाद  29 नवंबर 2024  
234/4  हिमाचल  सिक्किम  डी वाई पाटिल  27 अक्टूबर 2023  
233/6  मुंबई  आंध्र  हैदराबाद  5 दिसंबर 2024  
233/3  दिल्ली  उत्तर प्रदेश  वानखेड़े  23 नवंबर 2024  
233/7  सौराष्ट्र  विदर्भ  इंदौर  13 जनवरी 2021  
233/3  झारखंड  असम  जादवपुर यूनिवर्सिटी  14 जनवरी 2021  
233/3  गुजरात  केरल  इंदौर  30 मार्च 2013  
233/5  पंजाब  गुजरात  रांची  23 अक्टूबर 2023  
232/6  गोवा  आंध्र  रांची  16 अक्टूबर 2023  
231/4  महाराष्ट्र  सर्विसेज  हैदराबाद  5 दिसंबर 2024  
231/4  असम  हिमाचल  डी वाई पाटिल  25 अक्टूबर 2023  
230/6  मेघालय  मिजोरम  चेन्नई  13 जनवरी 2021  
230/3  मुंबई  असम  राजकोट  14 अक्टूबर 2022  
229/4  आंध्र  मुंबई  हैदराबाद  5 दिसंबर 2024  
229/6  हिमाचल  असम  डी वाई पाटिल  25 अक्टूबर 2023  
228/6  पुडुचेरी  आंध्र  वानखेड़े 15 जनवरी 2021  
228/4  आंध्र  अरुणाचल प्रदेश  रांची  19 अक्टूबर 2023  
226/4  कर्नाटक  अरुणाचल प्रदेश  कटक 24 फरवरी 2019  
226/4  आंध्र  पुडुचेरी  वानखेड़े  15 जनवरी 2021  
226/2  ओडिशा  असम  डीवाई पाटिल 16 अक्टूबर 2023  
225/4  पंजाब  कर्नाटक  ईडन गार्डन्स  1 नवंबर 2022  
225/8  दिल्ली  सर्विसेज  दिल्ली  16 जनवरी 2018  
225/3  हिमाचल  सर्विसेज  डी वाई पाटिल  23 अक्टूबर 2023  
225/3  बंगाल  पुडुचेरी  न्यू चंडीगढ़  19 अक्टूबर 2023  
224/4  मुंबई  विदर्भ  अलूर  11 दिसंबर 2024  
224/4  हैदराबाद  गोवा  चेन्नई  29 जनवरी 2017  
224/8  गोवा  मुंबई  हैदराबाद  23 नवंबर 2024  
224/4  जम्मू कश्मीर  झारखंड  मुंबई  23 नवंबर 2024  
224/7  कर्नाटक  त्रिपुरा  देहरादून  27 अक्टूबर 2023  
224/4  राजस्थान  बिहार  सौराष्ट्र  23 नवंबर 2024  
223/4  पंजाब  बड़ौदा  मोहाली  6 नवंबर 2023  
222/7  बड़ौदा  तमिलनाडु  इंदौर  27 नवंबर 2024  
222/8  आंध्र  सर्विसेज  हैदराबाद  1 दिसंबर 2024  

टी20 इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

अभिषेक ने पहले मात्र 12 गेंद पर अर्धशतक जड़ते हुए अपने गुरु युवराज सिंह के अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की और फिर मात्र 32 गेंद पर शतक पूरा कर इतिहास रच दिया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 315 का रहा।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे तेज शतक अशुतोष शर्मा ने मात्र 11 गेंद पर जड़ा है। उन्होंने यह कारनामा 2023-24 सीजन में रेलवे की ओर से अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ किया था। गौरतलब है कि युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ 2007 वर्ल्ड कप में मात्र 12 गेंद पर सबसे तेज टी20 अर्धशतक जड़ा था। इस दौरान उन्होंने एक ओवर में छह छक्के भी लगाए थे।

टी20 क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज शतक

टी20 में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में ऋषभ पंत के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। भारत के लिए टी20 में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड उरविल पटेल के नाम है, जिन्होंने पिछले साल इसी टूर्नामेंट में त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों पर शतक ठोका था। उरविल पटेल इस साल भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सर्विसेज के खिलाफ 31 गेंदों पर शतक ठोक चुके हैं।