Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में छतरपुर से अर्चना और नंदिता को जगह, क्षेत्र में राजनीतिक संतुलन की रणनीति

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी में छतरपुर की दो बहुओं को शामिल कर प्रदेश स्तर पर राजनीतिक संतुलन और महिलाओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया है।

archana singh
बधाई देते समर्थक

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी में छतरपुर की दो बहुओं को शामिल कर प्रदेश स्तर पर राजनीतिक संतुलन और महिलाओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया है। नंदिता पाठक को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं अर्चना सिंह को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

संतुलन की इसी रणनीति के तहत छतरपुर जिले के खजुराहो और टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्रों में महिला प्रतिनिधित्व को मजबूत किया है। इसे स्थानीय विधायक ललिता यादव और ओबीसी प्रभाव को संतुलित करने का संकेत माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी ने इस रणनीति के माध्यम से न केवल महिला नेतृत्व को बढ़ावा दिया है, बल्कि छतरपुर जिले में सत्ता समीकरण और राजनीतिक गुटों की संतुलनकारी भूमिका को भी मजबूती प्रदान की है। इससे आगामी चुनावों में पार्टी की स्थिति को मजबूती मिलेगी।

संघ पृष्ठभूमि और निष्पक्ष छवि है नंदिता की पहचान

छतरपुर की नंदिता पाठक, हालांकि उनकी कर्मभूमि चित्रकूट है, कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के तौर पर जगह पाने वाली दूसरी महिला हैं। उनकी फेसबुक प्रोफाइल पर भी छतरपुर का उल्लेख है और महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रहते हुए वे खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय रहीं। नंदिता पाठक को नाना जी देशमुख की दत्तक पुत्री माना जाता है और वे तमिलनाडु में जन्मी हैं। राजनीतिक गुटों की दृष्टि से वे वीडी शर्मा के करीबी मानी जाती हैं, जिन्होंने नाना जी के समय वीडी शर्मा को संगठन में आगे बढ़ाने में सहयोग किया था।

हाशिए पर चल रहे गुड्डू का कद बढ़ाकर साधे समीकरण

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के कार्यकाल में हाशिए पर रही छतरपुर की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह को केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार का करीबी माना जाता है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा की नाराजगी झेल रहे अर्चना और उनके पति गुड्डू सिंह की स्थानीय राजनीति में फिर सक्रियता दिखेगी।