1 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रणवीर सिंह ने ‘मां चामुंडा को कहा ‘भूत’, चेहरा बनाकर उड़ाया मजाक? वीडियो देख भड़के यूजर्स

Ranveer Singh Video: रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। एक्टर पर लोग अपना गुस्सा उतार रहे हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने मां चामुंडा का अपमान किया है।

2 min read
Google source verification
Ranveer Singh trolled after he 'mocking' Rishab Shetty Kantara act calling Chavundi Daiva female ghost

रणवीर सिंह ने उड़ाया मां चामुंडा का मजाक?

Ranveer Singh Video: रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अपनी नई फिल्म धुरंधर को लेकर नहीं बल्कि उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है। उनका वीडियो जैसे ही सामने आया हर कोई हैरान रह गया। जिस तरह से रणवीर मां चामुंडा की नकल उतारते दिखे लोगों का माथा ठनक गया और उन्होंने एक्टर की क्लास लगा दी।

रणवीर सिंह पर लगा धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप (Ranveer Singh Video)

यह पूरा मामला गोवा में आयोजित IFFI 2025 (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया) की क्लोजिंग सेरेमनी का है। रणवीर सिंह प्रोग्राम को होस्ट कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने कांतारा फिल्म को लेकर ऋषभ शेट्टी की जमकर तारीफ की, लेकिन क्लाइमेक्स सीन की नकल करते हुए उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा हो गया।

रणवीर सिंह ने उतारी मां चामुंडा की नकल? (Ranveer Singh faces backlash for mimicking Kantara scene)

रणवीर सिंह ने कहा, "मैंने थिएटर में कांतारा चैप्टर 1 देखी। मैं क्या ही कहूं, ऋषभ शेट्टी की बेहतरीन परफॉर्मेंस थी। खासकर जब आपके अंदर फीमेल भूत प्रवेश करती है तो आपने कमाल का शॉट दिया।" इतना कहकर रणवीर सिंह ने क्लाइमेक्स सीन की नकल भी की। उन्होंने अपनी आंखें बड़ी करके और जीभ बाहर निकालकर दिखाई। इसी के बाद उन्होंने दर्शकों से पूछा कि क्या वे उन्हें 'कांतारा 3' में देखना चाहेंगे, और अगर हां, तो वे ये मैसेज ऋषभ शेट्टी तक जरूर पहुंचा दें।

फैंस ने लगाया 'मां चामुंडा देवी' के अपमान का आरोप (Ranveer Singh Calling Chavundi Daiva female ghost)

रणवीर सिंह का यह वीडियो क्लिप देखते ही देखते वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनके इस कमेंट को अपमानजनक बताया। लोगों ने कहा कि रणवीर सिंह जिसे 'फीमेल भूत' बता रहे हैं, वह कोई भूत नहीं, बल्कि दैवीय शक्ति और मां चामुंडा देवी का किरदार था। रणवीर के इस बयान को लोगों ने दैव और आस्था का अपमान माना।

एक यूजर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, "भूत..? ये मां देवी का अपमान है।" दूसरे ने लिखा, "रणवीर सिंह को सही शब्दों का चुनाव करना चाहिए। ये बेतुका था।" तीसरे ने लिखा, "वह कोई भूत नहीं थीं। वह तो खुद देवी थीं। ये कितना अंजान हैं।"

कांतारा चैप्टर 1 की सफलता पर रणवीर ने की थी बात

बता दें, 'कांतारा चैप्टर 1' साल 2022 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है। इस फिल्म का लेखन, निर्देशन और अभिनय ऋषभ शेट्टी ने किया था। 'कांतारा' साल 2025 की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई थी। अब फैंस को इसके आगे की कहानी का बेसब्री से इंतजार है, जिसमें गुलशन देवैया और रुक्मणि वसंत जैसे सितारे भी नजर आए थे।