MP Weather: पड़ोसी राज्यों से भले ही मानसून की विदाई शुरू हो गई हो लेकिन मध्यप्रदेश से अभी मानसून की विदाई की संभावना कम है। इस बार भी अक्टूबर में ही मानसून की विदाई की उम्मीद है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय एमपी में लो प्रेशर एरिया, साइक्लोनिक सकुर्लेशन और एक ट्रफ की एक्टिविटी है। इनका असर आज प्रदेश के दक्षिणी हिस्से के 3 जिलों में देखने को मिल सकता है। साथ ही कई जिलों में हल्की बारिश(Heavy Rain) भी हो सकती है।
सम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 सितंबर को एमपी के 3 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। इनमें सिवनी, मंडला और बालाघाट शामिल है। यहां अगले 24 घंटे में ढाई इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। वहीं प्रदेश के बाकि जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर के आखिरी दिनों में भी तेज बारिश होगी।
मौसम(MP Weather) विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि फिलहाल कोई बड़ा सिस्टम नहीं है। इसलिए ज्यादा तेज बारिश की संभावना नहीं है। मौसम इसी तरह बना रहेगा लेकिन 25 के बाद एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी की ओर बन रहा है। इसके कारण दक्षिणी हिस्से से लेकर मध्यक्षेत्र तक इसका थोड़ा असर रह सकता है। इसके चलते तेज बारिश की स्थिति 27-28 के आसपास बन सकती है।
राजधानी भोपाल में बारिश थमने के बाद तीखी धूप खिल रही है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते गर्मी और उमस बेहाल करने लगी है। मंगलवार को पूरे दिन लोग गर्मी और उमस से बेहाल नजर आए। अधिकतम तापमान भी 34 डिग्री पर पहुंच गया, जो 63 दिनों बाद 34 डिग्री पर पहुंचा। इसके पहले 22 जुलाई की अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया था।
राजधानी में पिछले दो दिनों से धूप खिल रही है। इसके कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और धूप, उमस के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को भी सुबह से ही तीखी धूप रही। ऐसे में तापमान में फिर एक डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी एक दो दिन मौसम इसी तरह रहेगा। इसके बाद बादल, बौछारों की संभावना है। ऐसे में मानसून की विदाई इस बार भी अक्टूबर में ही होने के आसार है।
Published on:
24 Sept 2025 08:28 am