Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

’28 करोड़’ की लागत से बनेगा 700 मीटर लंबा ‘सिक्सलेन ब्रिज’, बायपास के ऊपर से निकलेगा

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 28 करोड़ की लागत से 700 मीटर लंबे सिक्सलेन ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित सूखी सेवनिया में सिक्स लेन फ्लाइओवर बनाया जाएगा। इस ब्रिज की लागत 28 करोड़ रुपए होगी। जो कि 700 मीटर लंबा होगा। सोमवार को प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप और विधायक रामेश्वर शर्मा ने भूमिपूजन किया।

पहले फोरलेन प्रस्तावित था, फिर हुआ सिक्सलेन

वर्तमान की बात करें तो भोपाल बायपास रोड फोरलेन है। इसी वजह से सूखी सेवनिया में बनने वाले फ्लाइओवर फोरलेन प्रस्तावित था, लेकिन भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने सीएम से भोपाल-इंदौर रोड के खजूरी पर बनने वाले फ्लाइओवर का निर्माण सिक्सलेन किए जाने की मांग की। जिसके बाद दोनों फ्लाइओवर का निर्माण सिक्सलेन में ही किया जाना है।

डीपीआर हो रही तैयार

विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि भोपाल बायपास को सिक्सलेन में किया जाएगा। जिसकी डीपीआर तैयार किया जा रहा है। दिनों-दिन यातायात दबाव बढ़ रहा है। जिसके चलते सिक्स लेन का निर्माण बेहद जरूरी है। इस ब्रिज का निर्माण MPRDC करेगा। साथ ही दोनों ओर 1-1 किलोमीटर की सर्विस रोड भी बनाई जाएंगी। जिसके लिए एक साल का समय मिलेगा।

सूखी सेवनिया रेलवे स्टेशन भी होगा विकसित

आगे रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सूखी सेवानिया रेलवे स्टेशन को उच्च स्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर सुपरफास्ट और शताब्दी जैसी ट्रेनों का स्टॉपेज रहेगा। यह स्टेशन भारत सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।