Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

एमपी की अंजना यादव करेंगी 4 हजार किमी का साइकिल का सफर, अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक घूमेंगे पहिए

Anjana Yadav- एमपी की बेटी अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही कई हजार किमी का साइकिल का सफर करेंगी। वे अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक घूमेंगी।

Anjana Yadav of MP will travel 4,000 km by bicycle
Anjana Yadav of MP will travel 4,000 km by bicycle

Anjana Yadav- एमपी की बेटी अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही कई हजार किमी का साइकिल का सफर करेंगी। वे अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक घूमेंगी। अंजना यादव एक, सशक्त और प्रगतिशील भारत के संदेश देने साइकिल यात्रा कर रहीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उनकी टीम को झंडी दिखाकर रवाना किया। अंजना यादव पैडल-टू-प्लांट कार्यक्रम 'नया भारत-हरा भारत' के अंतर्गत यह यात्रा कर रहीं हैं। उनका यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पैडल टू प्लांट कार्यक्रम 'नया भारत-हरा भारत' की यात्रा पर निकल रही अंजना यादव और उनकी टीम को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से हरी झंडी दिखाई। यह टीम अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक का 4 हजार किलोमीटर का सफर साइकिल से तय करेगी।

अंजना यादव ने बताया कि पैडल टू प्लांट साइकिल यात्रा के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के एकीकृत, सशक्त और प्रगतशील भारत के दृष्टिकोण को प्रचारित किया जाएगा। 'नया भारत-हरा भारत' कार्यक्रम के अंतर्गत वे भारत की संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देंगी।

20 अंतर्राष्ट्रीय पर्वतों पर चढ़ाई कर चुकी

रायसेन जिले के सेमरी गांव की रहने वाली अंजना यादव 5 सालों से माउंटेनियर के रूप में सक्रिय हैं। वे अब तक 20 अंतर्राष्ट्रीय पर्वतों पर चढ़ाई कर चुकी हैं। इनमें यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस और ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोस्ज़ुसुको शामिल हैं। अंजना यादव का अगला लक्ष्य विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलता प्राप्त करना है। उन्होंने इसके लिए वर्ष-2026 में कोशिश करने की बात कही है।

अंजना यादव ने 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विश्व प्रसिद्ध धरोहर भीम बैठका, भोजपुर, बौद्ध स्तूप सांची और रायसेन किले की ऊंचाइयों पर झंडा फहराकर देश प्रदेश के नागरिकों को 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' का संदेश दिया। सरकारी कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में 26 जनवरी के जिलास्तरीय कार्यक्रम में महिला बाल विकास द्वारा लगाई गई सशक्त महिला झांकी में अंजना यादव की प्रतिमा भी लगाई गई थी। स्वयं अंजना यादव ने यहां खड़े होकर बेटियों के सशक्त और जागरूक होने का संदेश दिया था।