
बांसवाड़ा। गांगड़तलाई के शेरगढ़ की एक महिला उसके पति की तलाश कर रही है। 4 दिन पहले बांसवाड़ा मुख्यालय में अधिकारियों के समक्ष लिखित में गुहार के बाद आनंदपुरी पुलिस को इस संबंध में निर्देश दिए। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो मामले में नया खुलासा हुआ।
पीड़िता के पति को खिलाफ एक नाबालिग को भगा ले जाने का मामला दर्ज हुआ है। अब पुलिस आरोपी पति की तलाश में है। पीड़िता ने बताया कि समाज के कार्यक्रम में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। प्रेम संबंध के बाद तीन साल पूर्व परिवारजनों की सहमति से शादी हुई। करीब 8 लाख रुपए दहेज दिया गया।
आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुर गणपतलाल व सास पायल ने प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता से 5 लाख रुपए की मांग की गई और नहीं देने पर पति की दूसरी शादी कराने की धमकी दी। इस पर वह पीहर आ गई। कानूनी कार्रवाई की बात पर 13 अक्टूबर को पति और ससुराल वाले उसे वापस ले गए। फिर से परेशान करने पर पायल पीहर आ गई। दिवाली के बाद कोमल का पति गायब हो गया। उसने पति की तलाश के लिए बांसवाड़ा, फिर आनंदपुरी थाने में रिपोर्ट दी।
पुलिस आरोपी को तलाश में थी कि इधर, उसके खिलाफ गढ़ी थाने में एक रिपोर्ट मिली। इसमें बोरी क्षेत्र की महिला ने उसकी नाबालिग बेटी को भगा ले जाने का आरोप रेनिस पर लगाया है। रिपोर्ट में घटना 27 अक्टूबर सुबह 10 बजे की बताई गई है। जांच अधिकारी एसआई लक्ष्मण खराड़ी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Published on:
03 Nov 2025 03:48 pm

