Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

बेंगलूरु के विकास को रोकने की भाजपा की बेकार कोशिश घिनौनी : गुंडूराव

मंत्री ने भाजपा को 'ड्रामा' क्वीन बताते हुए कहा कि भाजपा जो कर रही है, वो जिम्मेदार विरोध नहीं, बल्कि पावर की भूख का बस एक दिखावा है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और दक्षिण कन्नड़ जिला प्रभारी मंत्री दिनेश गुंडूराव Dinesh GunduRao ने सोमवार को भाजपा पर बेंगलूरु के विकास को रोकने के लिए घिनौनी साजिश का आरोप लगाया।

उन्होंने भाजपा BJP की कोशिशों को बेकार बताते हुए कहा कि वे चार वर्षों शहर विकास मंत्री को नियुक्त करने पर आम सहमति नहीं बना सके और अब शहर की भलाई के बारे में उपदेश दे रहे हैं।

भाजपा ने व्हाइट टॉपिंग प्रोजेक्ट को 'बेंगलूरु लूट स्कीम' कहा, लेकिन उनकी खुद की जांच समिति पुष्टि कर चुकी है कि इसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं है। उनके बिना सोचे-समझे विरोध के कारण परियोजना में ढाई वर्ष की देरी हुई। लोग अधूरी सड़कों के कारण ट्रैफिक जाम में परेशान हो रहे हैं। शहर के लोग स्टील फ्लाईओवर के खिलाफ भाजपा के विरोध को नहीं भूले हैं। भाजपा ने अपने कार्यकाल के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए कुछ नहीं किया।

मंत्री ने भाजपा को 'ड्रामा' क्वीन बताते हुए कहा कि भाजपा जो कर रही है, वो जिम्मेदार विरोध नहीं, बल्कि पावर की भूख का बस एक दिखावा है।