
Deep Utsav : धनतेरस के साथ शनिवार से पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। शुभ मुहूर्त में घरों में 13 दीये जलाकर उत्सव की शुरुआत करेंगे। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह भी है। इस बार धनतेरस खास माना जा रहा है। जिला मुख्यालय के बाजारों में दीयों की अच्छी खरीदारी हुई। यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था संभाली। धनतेरस पर अधिक भीड़ रहेगी, इसलिए वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित तरीके से करने स्टापर लगाए गए हैं।
धनतेरस को देखते हुए बाजारों मेें रौनक है। सोने-चांदी के जेवरातों, बर्तन दुकानों के साथ रंग-बिरंगी रौशनी के बीच बाजार चमकने लगा है। शगुन के तौर पर सही लोग सोने-चांदी की खरीदी अवश्य करते हैं। खरीदी को बढ़ावा देने कुछ व्यापारियों ने आकर्षक स्कीम भी लांच की है, जिससे लोग सोने में निवेश कर सकें। धनतेरस के एक दिन पहले भी ग्राहकी का जोर रहा।

लोगों ने वाहनों की पहले ही बुकिंग करा ली है। धनतेरस पर शुभमुहूर्त में लोग वाहन लेने का मन बना रहे हैं। कांपनियां डिस्काउंट एवं एक्सचेंज सहित आकर्षक छूट दे रही हैं। शासकीय कर्मचारियों को खरीदी पर विशेष छूट दी जा रही है।
यह भी पढ़ें :
इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार भी अच्छा रहने का अनुमान है। स्मार्ट फोन से लेकर घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की खरीदी को लेकर लोगों में उत्साह है। इलेक्ट्रॉनिक्स में एलईडी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, म्यूजिक सिस्टम की खरीदी पर जोर होता है। लोगों की पसंद को देखते हुए विशालतम रेंज बाजार में उपलब्ध है। कंपनियां एक्सचेंज ऑफर, डिस्काउंट सहित अन्य स्कीम चला रही हैं।
धनतेरस के एक दिन पहले रेडिमेड कपड़ा दुकानों में उठाव देखा गया। सदर बाजार, गंगासागर तालाब, मरारपारा स्थित रेडिमेड कपड़ा दुकानों में परिवार सहित लोग खरीदारी करने पहुंचे। दीपावली के एक-दो दिन पहले ग्राहकी तेज होने के कारण भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में लोग कपड़ों की ठीक ढंग से खरीदी नहीं कर पाते हैं।
यह भी पढ़ें :
शुक्रवार को आम दिनों की अपेक्षा बाजार में खासी चहल-पहल देखने को मिली। मिट्टी के दीये, ग्वालिन की प्रतिमा, रेडिमेड कपड़ों की ग्राहकी ने जोर पकड़ लिया है। बर्तन, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित ऑटोमोबाइल का कारोबार चमकने की उम्मीद है। इधर ऑनलाइन शॉपिंग को टक्कर देने दुकानदारों एवं कंपनियों ने ग्राहकों के लिए तरह-तरह की स्कीम लांच की है। निर्धारित खरीदी पर चांदी का सिक्का फ्री, डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर, कूपन, लक्की ड्रा सहित एक पर एक फ्री जैसे ऑफर भी रखे गए हैं।
बर्तन की खरीदी के लिए धनतेरस सबसे शुभ दिन माना जाता है। अमीर से लेकर गरीब तबके के लोग भी बर्तन की खरीदी करते हैं। धनतेरस पर बर्तन का कारोबार ज्यादा होता है। खासकर तांबा, पीतल, स्टील के बर्तनों की खरीदारी करते हैं।
संबंधित विषय:
Published on:
17 Oct 2025 11:57 pm

