
Ballia police
Ballia Police: बलिया जिले में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 21 पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया। जारी सूची में मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षी शामिल हैं। कई पुलिसकर्मियों के पूर्व में किए गए स्थानांतरण आदेश रद्द कर उन्हें नई तैनाती दी गई है।
मनोज पाल को थाना सिकंदरपुर से अभियोजन कार्यालय भेजा गया।
अंकलेश्वर सिंह को सीओ नगर कार्यालय से थाना रेवती स्थानांतरित किया गया।
राम-लखन प्रजापति को थाना रेवती से पैरोकार थाना मनियर भेजा गया।
अनिल कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना मनियर भेजा गया।
ओमप्रकाश यादव का बांसडीह के लिए हुआ तबादला रद्द कर कार्यालय 112 में तैनाती दी गई।
शिवाजी का हल्दी का आदेश रद्द कर यातायात शाखा में भेजा गया।
सुरेंद्र यादव का हल्दी से हुआ स्थानांतरण रद्द कर सीओ कार्यालय रसड़ा भेजा गया।
शंकर कुमार का बांसडीह के लिए आदेश रद्द कर सीओ कार्यालय नगर में नियुक्ति की गई।
अनिल सिंह को पुलिस लाइन से थाना सुखपुरा भेजा गया।
जितेंद्र कुमार वर्मा को पुलिस लाइन से न्यायिक सम्मन सेल भेजा गया।
मुकेश कुमार सिंह को कोतवाली से न्यायिक सम्मन सेल में तैनाती मिली।
अशोक यादव का सिकंदरपुर के लिए हुआ पूर्व आदेश रद्द कर उन्हें मॉनिटरिंग सेल में भेजा गया।
मनोज कुमार का चितबड़ागांव से दुबहड़ का आदेश रद्द कर पैरोकार थाना सिकंदरपुर भेजा गया।
रजनीकांत यादव को खेजुरी से पैरोकार चितबड़ागांव भेजा गया।
अरुण कुमार यादव को पुलिस लाइन से जन सूचना सेल में तैनाती मिली।
ज्ञान प्रकाश बिंद को जन सूचना सेल से सीओ कार्यालय नगर भेजा गया।
कमलेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना हल्दी भेजा गया।
प्रत्युष कृष्ण को पुलिस लाइन से थाना रेवती और राजवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना खेजुरी भेजा गया।
रेशू सिंह का मनियर के लिए हुआ आदेश रद्द कर उन्हें महिला सम्मान प्रकोष्ठ (मसप्र) में तैनात किया गया।
बबली को मसप्र से थाना मनियर भेजा गया।
SP ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह फेरबदल किया गया है।
Published on:
08 Dec 2025 07:37 am
बड़ी खबरें
View Allबलिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
