5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayodhya Ram Mandir: राम-सीता विवाह पंचमी के कार्यक्रम में कौन-कौन होगा शामिल?

Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम और माता सीता की विवाह पंचमी 'समरस समाज' की भावना के साथ मनाई जायेगी। जानिए कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल होगा?

less than 1 minute read
Google source verification
Ayodhya Ram Mandir

राम-सीता विवाह पंचमी के कार्यक्रम में कौन-कौन होगा शामिल?

Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक सोमवार को हुई। मणिराम छावनी मठ में हुई बैठक के दौरान ट्रस्ट के 9 सदस्य शामिल हुए। अयोध्या श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अब केवल परकोटा और सजावट का कुछ काम ही बाकी है। जिसको जल्दी ही पूरा कर लिया जायेगा। 25 नवंबर 2025 को मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

25 नवंबर को है विवाह पंचमी

दरअसल, श्रीराम और माता सीता के विवाह को ही विवाह पंचमी के रूप मे मनाया जाता है। यह पर्व श्रीराम और माता सीता के विवाह की याद दिलाता है। इसी वजह से इस दिन अयोध्या में होने वाला ध्वजारोहण को भक्त महत्वपूर्ण मानते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस मौके पर लाखों श्रद्धालु अयोध्या आएंगे। इस दौरान रामलला के मंदिर से भव्य झांकियां भी निकाली जाएगी।

अयोध्या राम मंदिर के निर्माण कार्य पूरा होने का भी उत्सव

विवाह पंचमी का दिन राम भक्तों के लिए आनंद और आस्था का पर्व बनेगा। इस दिन मंदिर का निर्माण कार्य भी पूरा हो जाएगा। मुख्य मंदिर के शिखर पर 42 फीट लंबा ध्वज स्तंभ लगाया जा चुका है। इसी पर ध्वज फहराया जाएगा। ध्वज फहराने के साथ ही 'समरस समाज' की भावना का संदेश लोगों को दिया जायेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने की भी संभावना

25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा अयोध्या के आसपास के 24 जिलों के ग्राम प्रधानों को भी आमंत्रित किया गया है। साथ-साथ ऐसे समुदायों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगें जो मुख्य रूप से अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) व अन्य वर्गों से होंगे।


बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग