2 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tata Sierra First look: लॉन्च से पहले टाटा ने दिखाई सिएरा की तस्वीरें, फिर लौट रही है भारत की आइकॉनिक SUV, जानें क्या होगा खास?

टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक Tata Sierra SUV को 25 नवंबर 2025 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। उससे पहले फर्स्ट लुक तस्वीरें जारी किया है। आप भी देखें कार की फोटो और खास डिटेल्स।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Nov 08, 2025

Tata Sierra 2025

Tata Sierra 2025 (Tata Motors/X)

Tata Sierra 2025: 90 के दशक में अपनी पहचान बनाने वाली आइकॉनिक एसयूवी Tata Sierra को कंपनी फिर से नए अवतार में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ब्रांड ने अपने ऑफिसियल एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर गाड़ी की तस्वीरें शेयर किया है। जिनमें इसका स्टाइल और डिजाइन प्रीमियम नजर आ रहा है। यह एसयूवी 25 नवंबर 2025 को भारत में लॉन्च होगी। चलिए जानते हैं क्या कुछ खास रहने वाला है?

नए अवतार में आ रही है Tata Sierra

तस्वीरों में नई Tata Sierra को दो शानदार कलर्स पीला और लाल में दिखाया गया है। टाटा मोटर्स ने इस SUV में इसका सबसे खास फीचर अल्पाइन विंडो डिजाइन को बनाए रखा है जो इसे पुराने क्लासिक सिएरा से जोड़ता है।

इस बार SUV को 5-डोर लेआउट में पेश किया जा रहा है जबकि पुरानी Sierra 3-डोर मॉडल थी। साथ ही इसमें फ्लश डोर हैंडल्स, एलईडी कनेक्टेड DRLs, वर्टिकल एलईडी फॉग लैंप्स और पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेललाइट स्ट्रिप दी गई है।

Tata Sierra का पॉवरट्रेन?

नई Tata Sierra में वही पावरट्रेन इस्तेमाल होने की उम्मीद है जो Tata Harrier और Safari में दिया गया है। इसमें कंपनी का नया 1.5-लीटर TGDi पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो 170 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। पहले इसका ICE वर्जन लॉन्च होगा और बाद में इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी बाजार में उतारा जाएगा।

Tata Sierra स्टाइल और साइज में भी दमदार

नए मॉडल में 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो Harrier और Safari जैसे दिखते हैं। ये SUV साइज में बड़ी और सड़क पर मजबूत प्रेजेंस रखने वाली होगी। इसके अलावा ब्लैक आउट फ्रंट ग्रिल, क्रोम एलिमेंट्स और ड्यूल-टोन फिनिश इसे काफी मॉडर्न लुक देते हैं।

Tata Sierra का इंटीरियर

हालांकि इंटीरियर की तस्वीरें अभी सामने नहीं आई हैं लेकिन माना जा रहा है कि नई Sierra में फ्यूचरिस्टिक डैशबोर्ड, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स होंगे। यह एसवी कर्व से ऊपर और हैरियर से नीचे की रेंज में रखी जा सकती ह यानी यह एक प्रीमियम लेकिन प्रैक्टिकल फैमिली SUV होगी।

Tata Sierra की लॉन्च डेट

नई Tata Sierra की ग्रैंड लॉन्चिंग 25 नवंबर 2025 को होगी। संभावना है कि कंपनी लॉन्च के साथ ही इसके बुकिंग डिटेल्स और वेरिएंट्स की कीमतें भी बताएगी।