16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

होम

icon

वीडियो

icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

icon

प्रोफाइल

Shani Margi 2025 : 138 दिनों बाद 28 नवंबर से मीन राशि में शनिदेव की सीधी चाल, जानिए मेष से कन्या राशि पर क्या पड़ेगा असर

Saturn Turns Direct in Pisces After 138 Days on November 28 : 28 नवंबर 2025 को सुबह 9:20 बजे शनिदेव मीन राशि में मार्गी हो रहे हैं। 138 दिन बाद शनि की सीधी चाल मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या राशि के करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों पर कैसा असर डालेगी? जानिए नीतिका शर्मा से संपूर्ण राशिफल और अचूक उपाय।

3 min read
Google source verification
Shani Margi 2025, Saturn Turns Direct in Pisces

Shani Margi 2025 :28 नवंबर से इन 3 राशियों को मिलेगी करियर और व्यापार में अपार सफलता (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Shani Margi 2025 : Aries, Taurus, Gemini, Cancer, Leo, Virgo : ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। कहा जाता है कि यदि जातक अच्छे कर्म करता है, तो शनिदेव शुभ फल देते हैं। वहीं बुरे कर्म करने पर दंड भी देते हैं। शनिदेव फिलहाल मीन राशि में है और 28 नवंबर को मार्गी होंगे। शनि देव 13 जुलाई 2025 को मीन राशि में वक्री हुए थे। ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि पंचांग के अनुसार शनि 28 नवंबर की सुबह 9:20 मिनट पर मीन राशि में मार्गी होंगे। शनि वर्तमान में मीन राशि में वक्री है और इसी राशि में मार्गी होंगे। वे गत 13 जुलाई 2025 से इसी राशि में रहते हुए वक्री चल रहे थे। जो 138 दिन बाद अपनी चाल बदल रहे हैं और अब सीधी चाल चलने लग गए हैं। देश-दुनिया पर भी शनि के मार्गी होने का विशेष प्रभाव पड़ेगा। शनि के चाल बदलने या फिर राशि परिवर्तन को ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शनि मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह करीब ढाई वर्ष में एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान परिवर्तन करते हैं। शनि के राशि परिवर्तन से जातकों के जीवन में उथल-पुथल शुरू होती है।

Shani Margi 2025 : ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा बता रही है कि शनि के मार्गी होने पर आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि | Aries

आत्मविश्वास बनाए रखें और आलस्य से दूर रहकर मेहनत जारी रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्चों में संयम जरूरी है। स्वास्थ्य के लिहाज से संतुलित आहार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंधों में सामंजस्य और समझ बढ़ेगी।

वृषभ राशि | Taurus

कारोबारी यात्राएं और नए अनुबंध लाभकारी साबित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन निवेश और खर्चों में सावधानी बरतनी चाहिए। स्वास्थ्य और मानसिक शांति में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन में सहयोग और संतुलन बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में समझ और स्थिरता आएगी।

मिथुन राशि | Gemini

हालांकि, आर्थिक फैसलों में सतर्कता जरूरी है। स्वास्थ्य के लिहाज से छोटी बीमारियों और थकान से बचें। पारिवारिक जीवन में सहयोग बढ़ेगा और मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखना लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि | Cancer

आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी और निवेश में सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह है। स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंधों में सहयोग और समझ बढ़ेगी।

सिंह राशि | Leo

मेहनत का फल मिलेगा और नियमित दिनचर्या अपनाने से ऊर्जा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन बड़े निवेश में सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम और मित्रता में समझ और विश्वास बढ़ेगा। विवादों से दूर रहें और संतुलित दृष्टिकोण अपनाएं।

कन्या राशि | Virgo

आर्थिक स्थिति में संयम और विवेकपूर्वक खर्च आवश्यक है। स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम और संतुलित खानपान लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंधों में संतुलन और सहयोग बढ़ेगा।

ज्योतिषीय उपाय

वर्ग (Category)उपाय (Remedy)विवरण (Details)
देवताओं की उपासनाशिव उपासना और हनुमत उपासना करें।नियमित रूप से भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा करें।
हनुमान जी की विशेष पूजामंगलवार और शनिवार को हनुमान जी की पूजा करें।इन दिनों विशेष रूप से बजरंगबली की आराधना करें।
पाठ एवं मंत्रहनुमान चालीसा एवं शनि चालीसा का पाठ करें।प्रतिदिन या निर्धारित दिनों पर इन चालीसाओं का पाठ करें।
शनि देव से संबंधित दानशनिवार के दिन शनि मंदिर में छाया दान अवश्य करें।अपनी परछाई देखकर तेल का दान करना (छाया दान) बहुत महत्वपूर्ण है।
सामाजिक कार्य एवं सेवागरीब, वृद्ध, असहाय लोगों को भोजन कराएं।ज़रूरतमंदों की सेवा करना और उन्हें भोजन कराना शुभ माना जाता है।
पशु-पक्षी सेवापशु पक्षियों के लिए दाने, हरे चारे, पानी की व्यवस्था करें।जीवों के प्रति दया और सेवा करने से ग्रह दोष शांत होते हैं।
सामान्य दानतेल का दान भी करना चाहिए।अपनी क्षमतानुसार तेल का दान करना शुभ फल देता है।

टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि भवन निर्माण, कृषि कार्य, इंजीनियर ,इलेक्ट्रॉनिक, क्रेशर ,मार्बल, लकड़ी ,गैस ठेकेदारी, बिल्डिंग मटेरियल से जुड़े कर्म क्षेत्रों से जुड़े लोगों को शुभ लाभ होने वाला रहेगा। इसके साथ ही जिन जातकों को नई नौकरी की तलाश थी। उनको नई नौकरी की मिलने की संभावनाएं बनेंगी। साथ ही धर्म क्षेत्र का अस्तित्व पूरे विश्व में बढ़ेगा।