
Dwidwadash Yog 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 12 नवंबर 2025 की सुबह 7:43 बजे से वेदिक ज्योतिष में दो शुभ ग्रह बुध और शुक्र का द्वादश योग बन रहा है। यह योग बेहद शुभ और फलदायी माना गया है। जब बुध, जो बुद्धि और संवाद का कारक है, शुक्र यानी प्रेम, सौंदर्य और वैभव के ग्रह के साथ आता है, तब व्यक्ति के जीवन में रचनात्मकता, धन, यश और सुख के योग बनते हैं।
इस योग से जातकों की वाणी की मिठास, सौंदर्य और कलात्मकता में वृद्धि होगी। साथ ही, भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और विदेश से लाभ मिलने की संभावनाएं भी प्रबल रहेंगी। यह योग व्यक्ति की कल्पनाशक्ति और रचनात्मक बुद्धि को नई दिशा देगा। हालांकि इस योग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन पांच राशियों के जातकों के लिए यह योग बेहद शुभ फल देने वाला रहेगा। आइए जानते हैं, कौन-सी हैं ये भाग्यशाली राशियां
इस योग से वृषभ राशि वालों की रचनात्मक सोच और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों में वृद्धि होगी। कला, मीडिया, विदेश व्यापार या क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े जातकों को नए मौके और अनुबंध मिल सकते हैं। आय के स्रोत बढ़ेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा में सुधार आएगा। जीवन में शांति और संतुलन का अनुभव होगा।
मिथुन राशि के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा क्योंकि बुध इनके स्वामी ग्रह हैं। शुक्र के साथ बनने वाला यह योग आपकी संवाद क्षमता और कलात्मकता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा। व्यवसाय और नौकरी में अचानक लाभ संभव है। अधूरे कार्य पूरे होंगे और नए अवसरों का द्वार खुलेगा।
कन्या राशि के जातकों को इस योग से व्यवसाय, निवेश और निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। पुराने ऋणों या बकाया मामलों में राहत मिल सकती है। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी। मित्रों से सहयोग और प्रसन्नता मिलेगी।
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए यह योग आपके लिए बेहद खास रहेगा। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा, कला, डिजाइन, ब्यूटी या सोशल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। करियर में नया अवसर, प्रेम जीवन में प्रगाढ़ता और वित्तीय स्थिरता की संभावना है।
मकर राशि वालों के लिए बुध-शुक्र का द्वादश योग कर्म और प्रतिष्ठा के क्षेत्र में सफलता लाएगा। नए प्रोजेक्ट्स या अंतरराष्ट्रीय काम के जरिए धन और यश में वृद्धि होगी। वाणी से कार्य बनेगा और पुराने अटके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक सुधार और प्रगति के संकेत हैं।
Published on:
06 Nov 2025 04:53 pm

