Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

भाजपा विधायक के घर पहुंचे सीएम मोहन यादव, बेटे के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

MP News: मध्यप्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने विधायक बिसाहूलाल सिंह गृह ग्राम परासी पहुंचकर उनके बेटे अमृतलाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को अनूपपुर विधायक बिसाहूलाल सिंह गृह ग्राम परासी पहुंचकर उनके बेटे अमृतलाल सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ विधायक पुत्र को श्रद्धांजलि अर्पित भी की।

दरअसल, अनूपपुर विधायक और पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह के पुत्र अमृत लाल सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज दिल्ली सहित कई जगहों पर जारी था। दो अक्टूबर को शहडोल में इलाज के दौरान निधन हो गया था।

इस दौरान विधायक बिसाहूलाल सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, मध्य प्रदेश कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) रामलाल रौतेल और जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह भी उपस्थित थे।