
Deputy CM in Ambikapur (Photo- PRO)
अंबिकापुर। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा लोक निर्माण विकास मंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में सोमवार को नगर निगम अंबिकापुर क्षेत्र में 82 करोड़ 23 लाख 71 हजार रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम (Flyover in Ambikapur) हुआ। उप मुख्यमंत्री साव ने स्वच्छता पार्क स्थित अटल परिसर का लोकार्पण किया और इसके बाद लोक निर्माण विभाग के कुल 2 हजार 794.86 लाख रुपए की राशि से स्वीकृत सडक़ों का भूमिपूजन किया। इन सडक़ों से क्षेत्र में आवागमन बेहतर होगा, व्यापारिक गतिविधियों को सुगमता मिलेगी और ग्रामीण संपर्क मार्ग मजबूत होंगे। वहीं डिप्टी सीएम ने कहा कि अंबिकापुर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री ने नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 3378.75 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित 6 प्रमुख शहरी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्य शहरी कार्य में अटल परिसर का लोकार्पण, मां महामाया कॉरिडोर निर्माण कार्य, पुष्प वाटिका सरगवां पार्क तथा पेयजल पाइप लाइन विस्तार, (Flyover in Ambikapur) दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन, नालंदा परिसर व एसबीएम 2.0 अंतर्गत कार्य शामिल हैं।
इन परियोजनाओं से शहर में सौंदर्यीकरण, नागरिक सुविधाएं, स्वच्छता और सामुदायिक ढांचा मज़बूत होगा। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरगुजा तेजी से विकास (Flyover in Ambikapur) की ओर बढ़ रहा है। केवल 23 महीने में अम्बिकापुर के शहरी विकास के लिए 209 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
उन्होंने बताया कि सरगुजा संभाग में लोक निर्माण विभाग से 1 हजार 737 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है, जिससे पूरे संभाग में सडक़ों का कायाकल्प होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि विष्णु के सुशासन में प्रदेश सरकार तेजी से विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि अम्बिकापुर शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने हेतु फ्लाईओवर निर्माण (Flyover in Ambikapur) की प्रक्रिया प्रगति पर है और जल्द ही इसका कार्य प्रारंभ किया जाएगा। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि इन स्वीकृत विकास कार्यों से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि पर्यटन, कृषि और स्थानीय व्यापार को नई दिशा मिलेगी। नगर निगम महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि शहरी विकास के लिए मिली बड़ी स्वीकृतियों से अम्बिकापुर क्षेत्र का विकास होगा।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (Flyover in Ambikapur) के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर,
जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, सहित पार्षदगण, कलेक्टर विलास भोसकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल, निगम कमिश्नर डीएन कश्यप, एसडीएम फागेश सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
लोक यांत्रिकी विभाग के माध्यम से उप मुख्यमंत्री साव (Flyover in Ambikapur) ने बताया कि भि_ीकला, कंचनपुर, नवानगर, देवीटिकरी, तेंदुटिकरा, बकनाकला, बरगीडीह, चिरगा, गंगापुर, करांकी, दर्रीटोला, बतौली, नवडीहा, दोरना, तेंदूडांड़, कुनकुरी, कछारडीह, डूमरभावना, लैगू एवं चैनपुर में 32 करोड़ 9 लाख 10 हजार रुपये की नल जल योजनाओं से हर घरों में जल उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इन इलाकों में हर घर तक शुद्ध जल पहुंचेगा।
Published on:
08 Dec 2025 08:36 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
