
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 2024 के परीक्षा परिणाम (CGPSC results 2024) जारी कर दिए गए हैं। इनमें सरगुजा के बेटे-बेटियों ने परचम लहराया है। मैनपाट की बेटी चंचल पैंकरा एसटी कैटेगरी में पहला रैंक लाकर डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुई हैं, जबकि सीतापुर के मयंक मंडावी ने इसी कैटेगरी में दूसरा रैंक हासिल किया है। वे भी डिप्टी कलेक्टर बने हैं। ललिता व मयंक की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों व सरगुजा में खुशी का माहौल है। दोनों को लोग शुभकामना संदेश भेज रहे हैं।
सीजीपीएससी द्वारा गुरुवार की रात रिजल्ट (CGPSC results 2024) जारी कर दिया गया है। इसमें मैनपाट के काराबेल निवासी रघुबर प्रसाद पैंकरा व शुन्तिला पैंकरा की बेटी चंचल पैंकरा ने एसटी कैटेगरी में पहला रैंक हासिल किया है। वे डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुई हैं।

पढ़ाई में शुरु से ही मेधावी रही चंचल ने सीजीपीएससी (CGPSC results 2024) की तैयारी शुरु की थी और उन्हें यह उपलब्धि हासिल की। जानकारी के अनुसार चंचल के पिता सब्जी की दुकान लगाते हैं। बेटी की इस सफलता पर माता-पिता काफी खुश हैं। ललिता के मोबाइल पर तथा घर आकर माता-पिता को बधाई देने का सिलसिला जारी है।
सीजीपीएससी (CGPSC results 2024) द्वारा जारी रिजल्ट में सीतापुर के कटनईपारा निवासी मयंक मंडावी को एसटी कैटेगरी में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। वे भी डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुए हैं। उनके पिता रमेश सिंह मंडावी वन विभाग में कार्यरत हैं, जबकि मां देवमति सिंह गृहणी हैं।

मयंक फिलहाल जीएसटी विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। डिप्टी कलेक्टर (CGPSC results 2024) के पद पर चयन होने के बाद वे काफी खुश हैं। इस उपलब्धि पर उनके परिजन समेत परिचित बधाइयां प्रेषित कर रहे हैं।
Updated on:
21 Nov 2025 06:17 pm
Published on:
21 Nov 2025 01:41 pm

