
महंत बालकनाथ (फाइल फोटो)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। 34 पदाधिकारियों की इस सूची में तिजारा विधायक महंत बालकनाथ का नाम न होना चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछली प्रदेश कार्यकारिणी में महंत बालकनाथ उपाध्यक्ष थे।
इस बार अलवर, खैरथल-तिजारा व कोटपूतली-बहरोड़ तीनों जिलों में से एक भी कार्यकर्ता को 34 पदाधिकारियों की प्रदेश कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली है। इसे लेकर कुछ नेताओं ने नाराजगी जाहिर की है। उन्हें उमीद थी कि प्रदेश कार्यकारिणी में फिट किया जाएगा। इसके लिए उन्हें आश्वासन भी मिले थे।
भाजपा के अलवर उत्तर व दक्षिण जिले से कुछ पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए ताकत लगा रहे थे। बताते हैं कि उन्होंने नेताओं से सिफारिश भी करवाई, लेकिन सूची में नाम नहीं आया। ऐसे में उनमें नाराजगी है। उनका कहना है कि वे इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष अपनी बात रखेंगे।
Published on:
28 Nov 2025 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
