
Sariska Tiger Reserve Open: अलवर स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व मानसून सीजन में तीन महीने बंद होने के बाद बाद आज से फिर पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। पहले दिन ही पर्यटकों का हुजूम परियोजना में विचरण कर रहे बाघों का दीदार करने पहुंचा। गुरूवार सुबह से ही पर्यटक वाहनों के पहिए दौड़ने शुरू हो गए और वन्यजीवों को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक प्रोजेक्ट में बाघों का दीदार करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। वहीं परियोजना अधिकारियों ने पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
सरिस्का बाघ परियोजना में मानसून के सीजन में 3 महीने के लिए बरसात के मौसम में पर्यटकों को घूमाने के लिए रोक लग जाती है क्योंकि बरसात के मौसम में वनस्पति एवं वन्य जीवो का प्रजनन काल होता है और वही बरसात के पानी से जंगल में स्थित ट्रैक खराब हो जाते हैं। पानी के बहाव के कारण रास्ते की मिट्टी कट जाती हैं। परियोजना को पर्यटकों के लिए खोलने से पहले अब सभी ट्रैकों को सही कर लिया गया है और गुरूवार सुबह से परियोजना को फिर से खोला गया है। एक अक्टूबर को बुधवार होने की वजह से पर्यटकों के भ्रमण के लिए का अवकाश होता है जिसकी तैयारी प्रोजेक्ट अफसरों ने पहले से ही कर ली गई है और सुबह सरिस्का गेट पर आए पर्यटकों का वन अधिकारी द्वारा स्वागत कर उन्हें जंगल में भेजा गया।

डीएफओ अभिमन्यु सहारण ने बताया सरिस्का बाघ परियोजना जंगल में भ्रमण के लिए सुबह 6:00 बजे से सरिस्का पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। सरिस्का जंगल में सफारी के लिए ट्रैक सही कर लिए गए हैं जिसमें सरिस्का सदर गेट टहला गेट से पर्यटकों को एंट्री दी गई है। अभी अलवर बफर में रास्ता खराब होने की वजह से एतिहात बरती जा रही है। सरिस्का में 35 जिप्सी 12 कैंटर में पर्यटक सफारी कर सकते हैं 1 अक्टूबर को बुधवार का पर्यटक भ्रमण पर अवकाश होने के कारण आज से सैलानियों के लिए सरिस्का खोला गया है। पर्यटकों का सदर गेट पर मौजूद अधिकारियों ने स्वागत किया।
Published on:
02 Oct 2025 03:28 pm


