Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

राजस्थान को अगले माह मिलेंगे 972 RAS और अधीनस्थ सेवा के अधिकारी! इंटरव्यू की तारीख जारी

राज्य को 972 नए अफसर मिलेंगे। इसमें राज्य सेवाओं में 491 एवं अधीनस्थ सेवाओं 481 पद हैं।

rpsc news
Photo- Patrika Network

Rajasthan Got 972 New RAS: राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं, 2023 के अंतिम चरण के साक्षात्कार 24 सितम्बर से प्रारंभ होंगे। साक्षात्कार 14 अक्टूबर तक चलेंगे। संभवत: इसी दिन परिणाम जारी किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य को 972 नए अफसर मिलेंगे। इसमें राज्य सेवाओं में 491 एवं अधीनस्थ सेवाओं 481 पद हैं।

आरएएस मुख्य परीक्षा के आधार पर 2 हजार 168 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया। पहले चरण के साक्षात्कार 21 अप्रेल से शुरू हुए थे। मौजूदा वक्त साक्षात्कार का आठवां चरण जारी है। नवें और अंतिम चरण के साक्षात्कार 24 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक कराए जाएंगे।

साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को रंगीन फोटो, फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र, सभी मूल शैक्षिक, प्रशैक्षिक दस्तावेज और इनकी फोटो प्रति साथ लानी जरूरी होगी।

फैक्ट फाइल

-6 लाख 96 हजार अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन

-4 लाख 57 हजार 927 बैठे थे प्रारंभिक परीक्षा में

-20 अक्टूबर 2023 को जारी हुआ था प्रारंभिक परीक्षा परिणाम

-2 जनवरी 2025 को जारी हुआ था मुख्य परीक्षा परिणाम