Patrika Logo
Switch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

प्लस

प्लस

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

एक के बाद एक धमाके से दहला इलाका, महिला उछलकर पड़ोसी के घर में गिरी, घर की खिड़की-दरवाजे तक उखड़े

आगरा में एक के बाद एक हुए धमाके से हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि मोहल्ले में लोगों के कान तक सुन्न पड़ गए। खिड़की दरवाजे तक उखड़ गए। अचानक घर से धुंआ निकलते देख आसपास के घरों से बाहर निकल आए।

आगरा

Aman Pandey

Sep 16, 2025

Agra blast
PC: AI

शमसाबाद मार्ग स्थित प्रेम नगर मोहल्ला एक हुए दो धमाकों से दहल गया। घर में आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि बहू उछलकर पड़ोसी के घर में गिरी। लोहे का मेन गेट उखड़कर गली में जा गिरा। घर के दरवाजे तक उखड़ गए। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि धमाका किसमें हुआ था। घर में गैस सिलेंडर सुरक्षित मिला है।

तेज धमाकों से घरों के खिड़की दरवाजे तक हिले

67 वर्षीय भानु प्रताप सिंह पूरे परिवार के साथ मोहल्‍ल प्रेमनगर में रहते हैं। परिवार में पत्नी बेटा, बहू और नाती-पोते हैं। बेटा राजेश तोमर ट्रैवल एजेंसी में काम करता है। सोमवार शाम घर पर सास जानकी और उनकी बहू साधना मौजूद थी। राजेश का बेटा मनोज व बेटी दीक्षा किसी काम से बाहर गए थे। घटना के समय साधना पहली मंजिल पर मौजूद थीं और जानकी बेसमेंट में। स्थानीय लोगों के अनुसार भानु प्रताप के घर एक के बाद एक दो तेज धमाके हुए। मोहल्ले में लोगों के कान सुन्न पड़ गए। खिड़की दरवाजे हिल गए। भानु प्रताप के घर का लोहे का मेन गेट तेज आवाज के साथ गली में गिरा। अचानक घर से धुंआ निकलते देखा।

जख्मी हालत में मिली बहू

यह देख मोहल्ले वाले राहत कार्य में जुट गए। घर में आग लग गई थी। लोगों ने अपने प्रयास से बुझा लिया। साधना जख्मी हालत में पड़ोसी की छत पर मिलीं। वह पहली मंजिल से उछलकर पड़ोसी के घर में गिरी थीं। जानकी बेसमेंट में जख्मी हालत में मिलीं। दोनों को इलाज के लिए भेजा गया। सूचना पर पुलिस आ गई। छानबीन शुरू कर दी। देर रात तक यह साफ नहीं हो सका कि धमाका किसमें हुआ था। फोरेंसिक टीम को जांच के लिए सूचना दी गई।

कमरे के लकड़ी के दरवाजे तक उखड़े

मोहल्ले वालों ने पुलिस को बताया कि राजेश का फ्रिज खराब हो गया था। शाम के समय ही मिस्त्री फ्रिज में गैस डालकर गया था। उसके कुछ देर बाद ही यह घटना हुई। पहले पुलिस को लगा कि फ्रिज का कंप्रेसर फटा होगा। पुलिस को फ्रिज सुरक्षित मिला। पुलिस ने गैस सिलेंडर देखा। वह भी सुरक्षित था। घर की हालत देखकर पुलिस भी दंग रह गई। कमरे के लकड़ी के दरवाजे उखड़ गए थे। दीवारों में दरारें आ गई थीं। सीढ़ियों पर लगी स्टील की रेलिंग उखड़ गई थी।

बेसमेंट में गैस लीकेज की आशंका

पुलिस ने ने बताया कि जांच के दौरान बेसमेंट में गैस सिलेंडर और चूल्हा रखा हुआ मिला। चूल्हे की एक नोव खुली हुई थी। बेसमेंट में कोई खिड़की नहीं है। ताकि हवा बाहर निकल सके। पुलिस आशंका जता रही है कि चूल्हा खुला रह गया। बेसमेंट में गैस भर गई। जैसे ही जानकी देवी ने गैस जलाने के लिए लाइटर जलाया तेज धमाका हुआ। आग लग गई। बेसमेंट में गैस भरने के कारण आग लगी थी।