
फोटो सोर्स- समाजवादी पार्टी
Akhilesh Yadav in Agra आगरा में अखिलेश यादव ने कहा कि हम लोगों ने भी बीजेपी से समीकरण बनाना सीख लिया है। जनता से सर्वे करवा करवाएंगे। जो जनता की सेवा करता होगा, उसे टिकट दिया जाएगा। अखिलेश यादव हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाने के लिए आए थे। इस मौके पर उन्होंने धागा भी बांधा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आगरा की पहचान दुनिया में ताजमहल और दरगाह से है। आगरा की पहचान दुनिया में यहां के लोगों के हुनर से है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद जया बच्चन, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव भी मौजूद थी।
उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार आगरा ऐतिहासिक परिणाम देगा, जो समाजवादियों के पक्ष में आ रहा है। आगरा ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि यहां जो मेट्रो चल रही है। वह समाजवादियों की देन है। आज भी दिल्ली-लखनऊ की डबल इंजन की सरकार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से अच्छी सड़क नहीं बना पाई है।
अखिलेश यादव ने पूछा कि "बताइए यमुना का क्या हाल है? बीजेपी वाले कहते थे कि बिहार से गंगा बहकर बंगाल जाती है। तो बीजेपी वालों से मैं कहना चाहता हूं कि इस बार गंगा उल्टी बहेगी।" लोग पूछ रहे हैं कि यमुना और गंगा साफ हुई कि नहीं हुई? कहते हैं कि यमुना को आचमन लायक बना दिया है। उन्होंने पूछा कि क्या वह किसी घाट में आचमन कर सकता है?
अखिलेश यादव ने कहा कि आगरा आते-आते यमुना नाले की तरह दिखाई पड़ने लगती है। लखनऊ में जिस प्रकार से रिवर फ्रंट बनाया है और गोमती नदी को साफ किया है। उसी प्रकार यमुना भी मथुरा से आगरा तक साफ रहेंगी। दिल्ली वालों से भी पूछेंगे कि यमुना उन्होंने इतनी गंदी क्यों की? जो गंदगी आ रही है। वह दिल्ली से आ रही है। इस बार आगरा वाले सब साफ कर देंगे। इस मौके पर राज्यसभा सांसद जया बच्चन, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव सहित सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद थे।
Updated on:
07 Dec 2025 07:12 am
Published on:
06 Dec 2025 09:58 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
